सीवान, जून 6 -- बड़हरिया। थाना पुलिस ने यौन शोषण एवं दहेज उत्पीड़न के अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के सोहवान हाता निवासी भरत कुमार को शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव निवासी सद्दाम हुसैन को दहेज उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार तिवारी के नेतृत्व में एसआई आभा कुमारी एवं एसआई गौतम कुमार ने पुलिस बल के सहयोग से छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिसके बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...