बांदा, अप्रैल 28 -- बांदा। नाबालिग बच्चों के यौन शोषण के आइटी एक्ट के विचाराधीन मामले में विशेष न्यायालय पाक्सो एक्ट में सोमवार को सुनवाई में सीबीआई की ओर से करीब आधा घंटे तक जिरह की गई। वहीं एक अधिवक्ता के निधन के चलते विपक्षी पक्ष के वकील नहीं पहुंचे। अब बुधवार को फिर से सुनवाई होगी। रामभवन के सह आरोपित दिल्ली के इंजीनियर मो. आकिफ की ओर से अधिवक्ता के माध्यम से स्वास्थ्य ठीक न होने से हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र दिया गया। 33 नाबालिगों के यौन शोषण के मामले में 20 फरवरी को पत्नी दुर्गावती के साथ फांसी की सजा पा चुके चित्रकूट सिंचाई विभाग के निलंबित जेई रामभवन व सह आरोपित दिल्ली के इंजीनियर मो. आकिफ की सोमवार को विशेष न्यायालय पाक्सो एक्ट न्यायाधीश प्रदीप कुमार मिश्रा के यहां पेशी की तारीख निर्धारित थी, लेकिन अधिवक्ता के निधन के चलते सुन...