बांदा, मार्च 8 -- बांदा। संवाददाता सिंचाई विभाग के निलंबित जेई रामभवन को यौन शोषण मामले में 20 फरवरी को फांसी की सजा सुनाई गई थी। लेकिन बच्चों के अश्लील वीडियो दिल्ली निवासी मो. आकिब को इंटरनेट मीडिया से भेजने में सीबीआई ने 2020 में आइटी एक्ट का एक अन्य मुकदमा जेई के विरुद्ध दर्ज किया था। यह मामला जिले के पाक्सो न्यायालय में विचाराधीन है। जिसकी पेशी सोमवार को होगी। सीबीआई के लोक अभियोजक धारा सिंह मीना ने बताया कि मंडल कारागार बांदा के अधीक्षक को जेल से जेई को न्यायालय में पेश करने के लिए निर्देशित किया गया है। वहीं रामभवन के परिजन प्रयागराज में फांसी टलवाने के लिए डटे हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.