रांची, जुलाई 23 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में अनगड़ा थाना पुलिस ने सीआरपीएफ के जवान जयसिंह मुंडा को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जयसिंह मुंडा अंबाझरिया के कंबो गांव का निवासी है। इस मामले में गुमला की एक युवती ने चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में पहले से ही अनगड़ा थाना से उसके खिलाफ वारंट जारी था। आरोप है कि जयसिंह मुंडा पहले से विवाहित होने के बावजूद उसने गुमला की एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो वह लगातार टालता रहा। बाद में युवती को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। इसके बाद दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...