गिरडीह, सितम्बर 16 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पलमरुआ गांव निवासी सुधीर साव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने दूसरे गांव की स्वजातीय नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और यौन शोषण किया। इससे पीड़िता गर्भवती हो गई। गर्भवती होने के बाद जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने इंकार कर दिया। गांव में पंचायत भी हुई, लेकिन आरोपी परिजनों के दबाव में भी शादी को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद पीड़िता की ओर से तिसरी थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। आवेदन के आधार पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। इसी बीच आरोपी फरार होकर कोलकाता में ठिकाना...