बस्ती, अप्रैल 5 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के हर्रैया थानाक्षेत्र में एक युवती के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाया। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थाना प्रभारी हर्रैया तहसीलदार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी विरेन्द्र कुमार के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसी थानाक्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि इसी थानाक्षेत्र के रहने वाले आरोपी विरेन्द्र कुमार से उनकी बातचीत होती थी। इसी दौरान उसने नजदीकियां बढ़ा ली और उन्हें शादी का झांसा दिया। इसी बात का फायदा उठाकर उनसे मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान उसने चुपके से आपत्तिनजक व अश्लील वीडियो बना लिया। जब युवती ने उससे ...