दरभंगा, मार्च 26 -- लहेरियासराय। सिंहवारा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण के मामले में आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। वह बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बरहेता का रहने वाला आदर्श कुमार सिंह है। मामले को लेकर पीड़िता ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि 2019 में ऑनलाइन एग्जामिनेशन सेंटर में वह गार्ड का काम करती थी। आरोपी भी वहां गार्ड था। जान पहचान के बाद फोन पर बात होने लगी। एक दिन उसने प्यार का इजहार किया। पत्नी बनाकर साथ रखने का वादा किया। इस बात पर वह उसके झांसी में आ गई। उसी दिन से वह उसके साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगी। इस दौरान उन्होंने 11 कमरा बदला। आसपास के लोगों से कहता था कि मैं उसकी पत्नी हूं। इस दौरान वह चार बार गर्भवती हुई। चारों बार लड़की होने की आशंका होने पर...