यौन प्रताड़ना मामले में डीयू के शिक्षक को जबरन सेवानिवृत्ति
नई दिल्ली, जुलाई 31 -- दिल्ली विश्वविद्यालय ने यौन प्रताड़ना के मामलों में 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर अमल करते हुए राजनीति विज्ञान विभाग के एक शिक्षक को जबरन सेवानिवृत्त करने का फैसला किया है। यह निर्णय गुरुवार को हुई विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (ईसी) की बैठक में लिया गया। कार्यकारी परिषद की बैठक में मौजूद एक सदस्य के अनुसार, संबंधित शिक्षक के खिलाफ विभाग की एक शोधार्थी ने यौन प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) ने की। जांच के बाद समिति ने शिक्षक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की सिफारिश करते हुए उन्हें सेवा से हटाने की अनुशंसा की थी। इसी सिफारिश के आधार पर कार्यकारी परिषद ने शिक्षक को जबरन सेवानिवृत्ति देने का निर्णय लिया।
बैठक के दौरान चर्चा सूत्रों के अनुसार, बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.