कुशीनगर, अगस्त 27 -- पडरौना। पडरौना कोतवाली पुलिस ने यौन उत्पीड़न, पाक्सो आदि मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गुड्डू चौहान पुत्र धरीक्षन चौहान निवासी जरार कोतवाली पडरौना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी, दरोगा अंगद कुमार, सिपाही मनोज यादव, विशाल सरोज आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: अपहरण व पाक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...