बिजनौर, दिसम्बर 31 -- ओम इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, माहेश्वरी जट नगीना रोड में यौन उत्पीड़न से संबंधित जागरूकता को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला का आयोजन विद्यालय की यौन उत्पीड़न समिति द्वारा किया गया, जिसकी अध्यक्षता कंचन प्रताप ने की। समिति में अंजना, बुशरा, रवि प्रताप, राजकमल और शिवम शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षकों ने अपने-अपने विचार रखे और यौन उत्पीड़न की रोकथाम को लेकर जागरूकता पर जोर दिया। कार्यशाला में बताया गया कि विद्यालय में शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं और अन्य कर्मचारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। आंतरिक शिकायत समिति के माध्यम से किसी भी प्रकार की शिकायत सीधे प्रधानाचार्य तक पहुंचाई जाती है। यदि शिक...