नैनीताल, मार्च 7 -- नैनीताल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी जी के निर्देशन में शनिवार को प्राधिकरण सचिव पारुल थपलियाल की ओर से डॉ. राजेंद्र प्रसाद लॉ इंस्टीट्यूट नैनीताल में महिला दिवस मनाया गया। सचिव ने महिला सशक्तिकरण के विषय में जागरूक करते हुए भ्रूण हत्या, सती प्रथा के बारे में बताया। इसके अलावा बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006, घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम, 2005, भरण पोषण, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम, 2013 की जानकारी भी दी गई। डॉ. कविता ने भी महिला सशक्तिकरण के विषय में जागरूक किया। यहां डॉ. सुरेश चंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...