रांची, अप्रैल 3 -- रांची। नाबालिग से यौन उत्पीड़न के आरोप में ट्रायल फेस कर रहा युवक मनोज कुमार को पोक्सो की विशेष अदालत ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। सुनवाई के दौरान छह गवाह पेश किया गया। लेकिन, अदालत में मामला पूरी तरह पलट गया। जब सबसे अहम गवाह पीड़िता और उसके पिता ने पूर्व के बयान से पलट गया। कहा कि मामला गलतफहमी में दर्ज कराया गया था। पीड़िता ने भी आरोपी पर लगाए गए आरोपों से इनकार कर दिया। मामला 15 मई 2025 का था, जब 15 वर्षीय नाबालिग के पिता ने आरोप लगाया था कि गांव स्थित बगीचे में आम चुनने गई बच्ची के साथ आरोपी ने छेड़छाड़ और गलत हरकत की। इस आधार पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर चार्जशीट दाखिल की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.