हाजीपुर, फरवरी 17 -- राजापाकर, संवाद सूत्र। राजापाकर थाने के नियंत्रणाधीन ‌बरांटी थाना क्षेत्र के काशीपुर चकबीवी गांववासी प्रिंस कुमार पिता स्व. जगदीश राय ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि मेरे पुत्र शिवम राज को वर्तमान मुखिया काशीपुर चकवीवी अर्जुन सिंह पिता स्व. विश्वनाथ सिंह निवासी काशीपुर चकबीवी से मेरे पुत्र ने बोला कि मुझे किसान सम्मान निधि योजना के बारे में जानकारी चाहिए तो उन्होंने मेरे पुत्र को काशीपुर चकबीवी वार्ड संख्या 12 अंतर्गत कचरा भवन नहर किनारे बुलाया। जब मेरा पुत्र उक्त स्थान पर पहुंचा तो अर्जुन सिंह मेरे 16 वर्षीय पुत्र शिवम राज को जबरदस्ती कचरा भवन में ले गए और उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगे। उसके चीखने चिल्लाने की कोशिश की तो उसका मुंह बंद कर दिया। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग...