मेरठ, मार्च 18 -- फलावदा के मोजीपुरा मार्ग पर स्थित स्वतंत्रता सेनानी श्री रामफूल सिंह स्मारक कन्या डिग्री कॉलेज में यौन उत्पीड़न की रोकथाम एवं साइबर सुरक्षा विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा विभिन्न पोस्टर के माध्यम से महिलाओं के प्रति अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा साइबर सुरक्षा विषय के लिए जागरूक किया गया। प्राचार्या डॉ. वीना कुमारी, चेयरमैन गौरव राणा, उप प्राचार्या रूपल राणा, डॉ. सुदेशपाल सिंह, नीरज कुमार, सुमित कुमार व अरशी आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...