दरभंगा, अप्रैल 15 -- दरभंगा। डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षात्मक बैठक हुई। इसमें संबंधित विभागों द्वारा योजनाओं की प्रगति, पोर्टल पर डाटा अपलोडिंग की स्थिति तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।डीएम ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना से संबंधित सभी सूचनाओं एवं उपलब्धियों की प्रविष्टि पोर्टल पर समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत रूप से करना सुनिश्चित करें, ताकि जिले की रैंकिंग बेहतर बनी रहे तथा राज्य स्तर पर दरभंगा जिला उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके। उन्होंने कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय करें तथा किसानों तक ससमय लाभ पहुंचाने को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। यह भी प...