वाराणसी, अक्टूबर 4 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश सरकार की विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का विस्तार से पीढ़ियों से चले आ रहे पारंपरिक हुनर को नई पहचान मिलेगी। हुनरमंदों को नए बाजार से जोड़ने का रास्ता और प्रशस्त होगा। ये बातें उपायुक्त (उद्योग) अभिषेक प्रियदर्शी ने कहीं। यह भी पढ़ें- Bahraich News: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना को आज से होंगे साक्षात्कारयोजना का विस्तार उन्होंने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 में अब 11 की जगह 25 ट्रेडों के कारीगरों को लाभ मिलेगा। इसमें पांच पारंपरिक और नौ आधुनिक ट्रेड शामिल किए गए हैं। इसका उद्देश्य पारंपरिक क्षेत्रों में काम करने वाले कामगारों के साथ नए क्षेत्रों से जुड़े लोगों को भी प्रशिक्षण, टूलकिट और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उपायुक्त ने बताया कि योजना के तहत लाभार्थियों को दस...