हरदोई, मार्च 2 -- हरदोई। जनपद के तीन निकायों को हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "पार्कों का निर्माण एवं विकास (उपवन) योजना" के अंतर्गत बड़ी सौगात मिली है। सांसद जय प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका परिषद शाहाबाद, पिहानी एवं सांडी में पार्क बनाए जाने के लिए प्रत्येक निकाय को 1.5-1.5 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। तीनों नगरों को कुल 4.5 करोड़ रुपये का बजट पार्कों के निर्माण एवं विकास के लिए प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि मार्च माह में ही कार्य प्रारंभ कराने की तैयारी की जा रही है, जिससे निर्माण कार्य में देरी न हो और नागरिकों को शीघ्र सुविधाएं मिल सकें। सांसद ने कहा कि विकसित पार्कों से नगरों में स्वच्छ, सुंदर और हरित वातावरण को बढ़ावा मिलेगा। बच्चों के खेलने, बुजुर्गों के टहलने और महिलाओं के लिए सुरक्षित सार्वजनिक...