गोंडा, अप्रैल 4 -- करनैलगंज, संवाददाता। मनरेगा में नाबालिग को बालिग दर्शाकर मजदूरी कराने का मामला सामने आया है। आईजी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम पहाड़ापुर निवासी अन्नू ने पुलिस महानिरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के अब्दुल मारूफ द्वारा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मनरेगा का लाभ लिया जा रहा है। शिकायत के अनुसार, अब्दुल मारूफ की जन्मतिथि दो फरवरी 2010 है, जिससे वह नाबालिग है। इस संबंध में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहाड़ापुर के प्रधानाचार्य द्वारा भी प्रमाणित किया गया है। यह मामला किशोर न्याय बोर्ड में विचाराधीन बताया गया है। आरोप है कि वर्ष 2025 में मनरेगा जॉब कार्ड में उसकी उम्र 18 वर्ष दर्शाकर उसे नियमित रूप से कार्यरत दिखाया गया। इतना ही नहीं, उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज होने की बात भी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.