बगहा, मार्च 20 -- बगहा, हमारे संवाददाता। बगहा अनुमंडल के बांसगांव मंझरिया पंचायत में सरकारी योजना में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजीव कुमार द्वारा की गई सुनवाई में पंचायत के सार्वजनिक शौचालय निर्माण में गड़बड़ी की पुष्टि हुई है। परिवादी रामप्रवेश साह ने शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया था कि बांसगांव मंझरिया पंचायत में शिव मंदिर के पास बनाए गए शौचालय का निर्माण घटिया सामग्री से कराया गया। साथ ही योजना स्थल पर न तो सूचना बोर्ड लगाया गया और न ही पानी की टंकी व मोटर स्थापित की गई। जांच के दौरान पाया गया कि योजना के तहत करीब 2.11 लाख रुपये खर्च दिखाए गए, लेकिन कई मदों में बिना प्रमाण के भुगतान कर दिया गया। सामग्री खरीद से जुड़े बिलों में भी गड़बड़ी पाई गई। यहां तक कि मजदूरों के नाम पर भी संद...