गाज़ियाबाद, मार्च 2 -- गाजियाबाद। दिव्यांगों को विभागीय योजनाओं में लाभ देने के लिए दिव्यांगजन विभाग जनपद में शिविर लगाएगा। प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर पांच मार्च से 15 मार्च तक योजनाओं में आवेदन किए जाएंगे। जिला दिव्यांगजन अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि दिव्यांगों के लिए संचालित होने वाली विभिन्न योजनाओं जैसे कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण, शादी अनुदान योजना, रेल, बस पास सेवा आदि में आवेदन के लिए शिविर लगाए जाएंगे। यह शिविर सभी विकास खंडों पर लगाए जाने है। शिविर पांच से लेकर 15 मार्च के बीच प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर लगाए जाएंगे। जहां विभाग के कर्मचारी दिव्यांगों की सभी योजनाओं में आवेदन करेंगे। अधिकारी ने बताया कि दिव्यांगों को अपनी योजनाओं में आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक की पासबुक, दिव्यांग प्रमाण पत्र आदि की आवश्यकता होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.