सिमडेगा, मई 30 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। जोराम संकुल में तीनों सामुदायिक स्तरीय संघ की संयुक्त समीक्षा सह योजना बैठक हुई। बैठक में आजीविका मिशन से जुड़ी सभी गतिविधियों के निर्धारित लक्ष्यों, उनकी वर्तमान प्रगति एवं समयबद्ध उपलब्धि सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए संबंधित कैडरों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। बैठक में कुल 105 कैडरों ने भाग लिया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...