चित्रकूट, मई 31 -- चित्रकूट। पुल घाट में दिनदहाड़े जिस तरह से चाकू मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है, उससे स्पष्ट हो रहा कि हमलावर योजना बनाकर आए थे। हमलावरों का मृतक के बेटे से मोबाइल चोरी को लेकर विवाद था। वह बेटे के ऊपर हमला बोलने के इरादे से पहुंचे थे। लेकिन शोरगुल सुनकर पिता समेत अन्य परिजन पहंुच गए। वारदात को अंजाम देकर भागे हमलावरों की तलाश में एएसपी की अगुवाई में पुलिस की तीन टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। हमलावर अभी पुलिस के हाथ नहीं लगे है। हमलावरों को शंका थी कि उनका मोबाइल फोन विजय उर्फ रिंकू निषाद ने चोरी किया है। इसी बात पर हमलावरों का रिंकू से विवाद था। रविवार को जब रिंकू मंदाकिनी नदी में नहाने पहुंचा तो हमलावर वहीं पहुंच गए। उससे मोबाइल फोन चोरी करने की बात कही तो विवाद शुरु हो गया। हमलावरों ने उससे मारपी...