प्रयागराज, मई 3 -- हनुमानगंज। वैसे तो नगर निगम के जलकर विभाग द्वारा भारी भरकम जलकर वसूली की जा रही है किंतु आवास विकास कॉलोनी झूंसी योजना-दो के 19 घरों को दैनिक दिनचर्या के लिए भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। उपभोक्ताओं ने डीएम सहित नगरनिगम व जलनिगम के उच्चाधिकारियों से शिकायत कर समस्या समाधान की गुहार लगाई है। कालोनी के दयाशंकर मौर्य, सुरेन्द्र भारती, सोमेश मिश्रा, शंकरलाल, पंकज श्रीवास्तव, विवेक कुमार वर्मा, राजकुमार मौर्या आदि ने बताया कि जलनिगम द्वारा सुबह-शाम दो घंटे जलापूर्ति की जाती है किंतु योजना दो एल‌आईजी 307 से लेकर 326 तक में क‌ई महीनों से लो प्रेसर के कारण पंप चलाने पर भी दैनिक उपयोग के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। शिकायत पर अवर अभियंता ने स्थालीय निरीक्षण उपरांत आश्वासन देकर इतिश्री कर ली। प्रभावित लोगों ने विभागीय उ...