सीतामढ़ी, जुलाई 25 -- सीतामढ़ी। जिले के पुपरी, बाजपट्टी, चोरौत प्रखंड इन दिनों गंभीर पेयजल संकट की चपेट में हैं। लगातार तीन-चार वर्षों से सामान्य से कम बारिश और भूजल स्तर में लगातार गिरावट के कारण सैकड़ों चापाकल सूख चुके हैं, जबकि कई चापाकलों से नाममात्र का पानी निकल रहा है। ऐसे में लोगों की उम्मीद सरकार की हर घर नल-जल योजना पर टिकी थी, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है। कहीं मोटर खराब होने से जलापूर्ति ठप है तो कहीं पाइपलाइन में रिसाव और टूट-फूट के कारण पानी लोगों के घरों तक पहुंच ही नहीं पा रहा है। कई स्थानों पर जलमीनार वर्षों से शोभा की वस्तु बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: नलजल योजना पर लापरवाही की मार,कैसे बुझेगी लोगों की प्यास नतीजतन हजारों लोग पीने के पानी के लिए सरकारी चापाकलों और दूसरे मोहल्लों पर निर्भर हैं। महिलाओं और बुजु...