लखनऊ, अप्रैल 16 -- लखनऊ प्रमुख संवाददाताएलडीए मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित जनता अदालत में नेहरू एनक्लेव से आए आवंटियों की समस्या पर काफी देर बहस चली। सुरक्षा के इंतजाम न होने और बड़े पैमाने पर चोरियों की शिकायत लेकर आवंटी आए थे। इस दौरान आवंटी समस्या का समाधान एलडीए से चाहते थे। वहीं, एलडीए के अधिकारियों ने कहा कि योजना अब हस्तांरित हो चुकी है। इस पर काफी नोकझोंक हुई। वहीं, इसके समेत कुल 15 मामले जनता अदालत में आए।नेहरू एन्क्लेव से आए आवंटियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एलडीए अफसरों से बताया कि सोसाइटी में सुरक्षा के इंतजाम न के बराबर हैं। बाउंड्री और सुरक्षा कर्मियों की कमी के कारण आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। यह भी पढ़ें- लखनऊ के घनी आबादी वाले क्षेत्र में अपना घर लेने का मौका, 30 अप्रैल तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन आवंटियों ने आरोप लगा...