किशनगंज, जुलाई 21 -- किशनगंज। निज संवाददाता जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लक्ष्य प्राप्ति को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठकबैठक के मुख्य बिंदु जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विद्युत विभाग, बैंक अधिकारियों तथा योजना से जुड़े अधिकृत भेंडर को संयुक्त रूप से विशेष शिविर आयोजित कर उपभोक्ताओं के आवेदन, सब्सिडी एवं बैंक ऋण संबंधी जानकारी उपलब्ध कराएं।समस्याओं और समाधान पर चर्चा उन्होंने कहा कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विल...