योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम
मधेपुरा, सितम्बर 1 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को गति देने के लिए स्थानीय कला भवन में सोमवार को पंचायत प्रतिनिधियों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जनप्रतिनिधियों एवं आमलोगों जागरूक करते हुए जिले में रूफटॉप सोलर को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देना था। उन्मुखीकरण के दौरान डीएम ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि सबसे पहले वे अपने आवास एवं कार्यालय परिसर में सोलर रूफटॉप संयंत्र लगवाएं, ताकि वे स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करते हुए आमजनों के लिए रोल मॉडल बन सकें। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से योजना के प्रति लोगों में विश्वास और जागरूकता बढ़ेगी। डीएम ने सभी संबंधित बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.