बस्ती, अप्रैल 1 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिला ग्रामोद्योग कार्यालय की ओर से किट वितरण में धन उगाही की गई है। इस बात की शिकायत सीडीओ और सोशल मीडिया पर हुई है। इसको गंभीरता से लेते हुए सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने जिला ग्रामोद्योग अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर धन उगाही में उनको भी शामिल मानते हुए विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एलबी सिंह को जारी कारण बताओ नोटिस में कहा कि जनार्दन सिंह निवासी पौली, पो. संग्रामपुर तहसील हर्रैया ने शिकायती पत्र देकर बताया कि जिला ग्रामोद्योग विभाग की ओर से संचालित टूल किट वितरण योजना के तहत लाभ देने के नाम पर आपके कार्यालय के कर्मचारी ने दो हजार रुपये घूस लिया। यह रुपया जनार्दन सिंह ने अपने यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.