योजना : पोर्टल पर डाटा अपलोड की अंतिम तिथि बढ़ी
सीतामढ़ी, जून 28 -- सीतामढ़ी। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत संचालित मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना के लिए नवनिर्मित पोर्टल पर छात्राओं का डाटा अपलोड करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालयों की मांग पर डाटा अपलोड की समय-सीमा 30 जून 2026 तक विस्तारित कर दी है। विभाग के अनुसार पहले विश्वविद्यालयों को 15 मई तक महाविद्यालयों का विवरण, संचालित पाठ्यक्रम और दिसंबर 2025 तक उत्तीर्ण सभी छात्राओं का परीक्षाफल पोर्टल पर अपलोड करना था। लेकिन कई विश्वविद्यालयों ने विभाग को बताया कि तकनीकी एवं अन्य कारणों से कुछ छात्राओं का परीक्षाफल निर्धारित समय के भीतर पोर्टल पर अपलोड नहीं हो सका। इसी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालयों को राहत देते हुए पोर्टल पर डाटा अपलोड करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 तक बढ़ा द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.