प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 24 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। सदर विकास खंड की तीन ग्राम पंचायतों की भूमि अधिग्रहण कर विकसित की जा रही नई टाउनशिप के लिए आवास विकास परिषद की ओर से छत वाले मकानों का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। अधिग्रहीत भूखंड के भू स्वामियों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों का निस्तारण करने के दौरान परिषद की ओर से यह निर्णय लिया गया है। इसकी पुष्टि परिषद की ओर से शीघ्र जारी होने वाली अधिसूचना से की जा सकेगी। आवास विकास परिषद की ओर से सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत टेउंगा, बड़नपुर और भुपियामऊ की भूमि अधिग्रहीत कर नई टाउनशिप विकसित करने की योजना प्रस्तावित है। वर्तमान में अधिग्रहीत भूखंड के भू स्वामियों से बैनामा कराने की प्रक्रिया चल रही है। अधिग्रहण की जद में आने वाली भूमि के भू-स्वामियों से आवास विकास परिषद ने आपत्ति मांगा था। इसके तहत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.