चतरा, फरवरी 12 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। मनरेगा के प्रोग्राम ऑफिसर प्रदीप कुमार ने गुरुवार को प्रखंड की बरियातू पंचायत में संचालित विभिन्न योजनाओं का ऑन द स्पॉट सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने कई कार्यस्थलों पर पहुंचकर चल रहे विकास कार्यों की भौतिक जांच की तथा कार्य में लगे मजदूरों की उपस्थिति और डिमांड का मिलान किया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारी ने आम बागवानी निर्माण सहित अन्य मनरेगा योजनाओं का ऑनलाइन माध्यम से सत्यापन कराया। उन्होंने मजदूरों से सीधे बातचीत कर कार्य दिवस, मजदूरी भुगतान तथा सुविधा संबंधी जानकारी ली। साथ ही संबंधित अभिलेखों की जांच कर वास्तविक स्थिति का आकलन किया। प्रोग्राम ऑफिसर ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मनरेगा कार्यों में किसी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर रोजगार सेवक निर्मल कुमार एवं सतेंद्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.