दुमका, दिसम्बर 21 -- दुमका। प्रतिनिधि दुमका परिसदन के सभागार में शनिवार को झारखंड विधानसभा की प्रत्यायुक्त विधान समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति सह विधायक सरयू राय ने की। इस अवसर पर समिति सदस्य के रूप में जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर उपस्थित थे। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान सभापति सह विधायक सरयू राय ने जिले के सभी विभागों के कार्यों की क्रमवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं एवं कार्यों का निष्पादन निर्धारित नियमावली एवं पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता एवं जवाबदेही सर्वोपरि होनी चाहिए। नगर परिषद के कार्यों की समीक्षा करते हुए सभापति ने ठोस कचर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.