कोडरमा, दिसम्बर 13 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में आयोजित लाइवलीहुड टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक में जिले में संचालित विभिन्न आजीविका एवं कौशल विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में पीएमएफएमई, पीएमईजीपी, कौशल प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री सारथी योजना, जेएसएलपीएस की योजनाओं तथा नियोजन विभाग की प्रगति पर विशेष फोकस रहा। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित की जाए तथा उद्योग इकाइयों का मैदानी निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति से अवगत हों। उन्होंने आदिम जनजाति समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ते हुए रोजगार उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त रवि जैन, श्रम अधीक्षक अभिषेक वर्मा, जिला नियोजन पदाधिकारी प्रकाश बैठा, महाप्रबंधक उद्योग विभाग, डीपीएम जे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.