गिरडीह, जनवरी 16 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने गुरुवार को कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने साइकिल वितरण, प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी योजनाओं में प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। समीक्षा के क्रम में डीसी ने प्रखंडवार साईकिल वितरण योजना की जानकारी प्राप्त की तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत साइकिल वितरण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में वर्ग 8 में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को साईकिल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा प्री मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक 2024-2025 के तहत आच्छादित बच्चों को छात्रवृति की राशि का भुगतान करने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.