लखनऊ, फरवरी 27 -- पिछड़ा वर्ग के लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं के लाभ की जिलावार समीक्षा होगी। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सभी विभागों से मिलकर इसपर रिपोर्ट तैयार करेगा। शुक्रवार को आयेाग की बैठक में इस संबंध में फैसला हुआ। आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने बताया कि बैठक में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के उत्थान व विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। तय किया गया है कि प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को मिल रहा है या नहीं, इसकी जिलावार समीक्षा करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग को नियुक्ति व शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण दिए जाने से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर भी चर्चा की गई। जातियों के सम्मिलन व निष्कासन से संबंधित प्राप्त प्रत्यावेदनों पर भी विचार किया गया। आयोग ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.