समस्तीपुर, जून 9 -- मधुबनी। डीएम आनन्द शर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सोमवार की देर शाम जिला स्तरीय सभी तकनीकी विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिले में चल रही विकासात्मक और जन- कल्याणकारी योजनाओं, विशेष रूप से 'टॉप-10' में लिए गए प्राथमिक योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा किया गया।

बैठक का उद्देश्य बैठक में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल (मधुबनी, झंझारपुर, जयनगर), लोक स्वास्थ्य प्रमंडल (मधुबनी एवं झंझारपुर), तथा लघु जल संसाधन (सिंचाई) प्रमंडल के कार्यपालक अभियंताओं ने अपनी-अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक के दौरान डीएम ने स्पष्ट किया कि लोकहित से जुड़ी बुनियादी योजनाओं में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जनता प्रथम, विश्वास निर्माण के ध्येय को दोहराते हुए अ...