मुजफ्फरपुर, मई 8 -- मुशहरी। प्रह्लादपुर पंचायत में विभिन्न योजनाओं में अनियमितता बरती गई है। इसको लेकर शुक्रवार को शंभू कुमार, बलजीत कुमार, संजय झा आदि ने बीडीओ एवं बीपीआरओ को आवेदन सौंपा है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क, नाला निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत तथा कुएं के जीर्णोद्धार में घटिया कार्य किया गया है। विरोध करने पर मुखिया द्वारा केस में फंसाने की धमकी दी जाती है। बीडीओ चंदन कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कराई जाएगी। इधर, प्रह्लादपुर के मुखिया उदय चौधरी ने आरोप को निराधार बताया है। यह भी पढ़ें- प्रमुख के खिलाफ तीसरी बार अविश्वास प्रस्ताव खारिज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...