पीलीभीत, फरवरी 26 -- पीलीभीत। गांधी सभागार में जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। समीक्षा बैठक में फैमिली आईडी, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, आयुष्मान कार्ड, सड़क निर्माण, शिक्षा, चिकित्सा, जल निगम, परिवहन, पर्यटन आदि योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। अधिकारियों को योजनाओं को समयबद्व व मानक के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने फैमिली आईडी के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने और अन्य योजनाओं में प्रगति लाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों की संचालित योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिया जाये व योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाये। बैठक के दौरान दो करोड़ से अधिक लागत की निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने कस्तूरबा गांधी विद्यालय ललौरीखेड...