भभुआ, फरवरी 13 -- पंचायतों में सबसे अधिक 102 अधिकारियों ने 376 लोगों से संवाद किया डीएम ने आवेदनों के त्वरित निष्पादन के लिए अफसरों को दिया निर्देश (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। जिला प्रशासन द्वारा जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन और सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कैमूर जिले के विभिन्न कार्यालयों में जन-संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। डीएम नितिन कुमार सिंह के जनता दरबार में 50 आवेदन प्राप्त हुए, जिसका नियमानुसार त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। ऑनलाइन पोर्टल पर किये गए प्रविष्टि के अनुसार, शुक्रवार की शाम तक जिला मुख्यालय स्तर पर कुल 30 अधिकारियों ने 112 नागरिकों के साथ संवाद स्थापित किया। जिले के कुल 11 प्रखण्डों में 72 अधिकारियों...