दरभंगा, सितम्बर 15 -- मधुबनी, नगर संवाददाता। कृषि तकनीक एवं नवाचारों को किसानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को संयुक्त कृषि भवन मधुबनी में आत्मा (कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण) प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक में कृषि विभाग के पदाधिकारियों, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों और आत्मा प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा सुदामा ठाकुर ने सभी पदाधिकारियों एवं वैज्ञानिकों के स्वागत के साथ किया। उन्होंने वित्तीय वर्ष में आत्मा द्वारा किए गए विभिन्न क्रियाकलापों और आगामी प्रस्तावित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि आत्मा के माध्यम से कृषि तकनीकों और विभागीय कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी ढंग से किसानों तक पहुंचाना है, ताकि किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्ध...