कोडरमा, मई 13 -- कोडरमा। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में धान अधिप्राप्ति, खाद्यान्न उठाव एवं वितरण, सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना, मुख्यमंत्री चना दाल वितरण योजना, नमक वितरण योजना सहित विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने खाद्यान्न उठाव एवं वितरण की समीक्षा करते हुए कहा कि निर्धारित समयसीमा के भीतर खाद्यान्न का उठाव एवं वितरण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उपायुक्त ने योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता एवं नियमित ...