सासाराम, जुलाई 24 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार सरकार की हालिया उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके समानांतर जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर भी शनिवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें राज्य स्तरीय समारोह का लाइव प्रसारण किया जाएगा। साथ ही संबंधित जिलों की उपलब्धियों पर आधारित रिपोर्ट कार्ड, बुकलेट एवं डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से विकास कार्यों को आमजन के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...