सहरसा, मार्च 18 -- सहरसा, नगर संवाददाता। समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में बैंकों की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा हुई। जिला का साख जमा अनुपात 68.21 प्रतिशत में वृद्धि कर सभी बैंक को अगले समीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक करने का सलाह दिया गया। दिसम्बर 2025 तिमाही तक जिले का वार्षिक साख योजना में लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धि 56.04 प्रतिशत रही है।जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी योजनाओं की सफलता प्रमुखतया सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों पर ही निर्भर करता है। अतः योजनाओं के वित्त पोषण में समुचित उदारता रखें विशेषकर कृषि एवं एमएसएमई प्रक्षेत्र से जुडी योजनाओं में ससमय वित्तपोषण करें ।क्योंकि जिले की अर्थव्यवस्था इन्ही क्षेत्रों पर सर्वाधिक आधारित है। उन्होंने कहा...