भभुआ, जनवरी 30 -- जिला प्रशासन ने कैमूर के 34078 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई आज से छह फरवरी तक हर प्रखंड व पंचायतों में होगी फार्मर रजिस्ट्री (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम नितिन कुमार सिंह ने जिले में संचालित फार्मर रजिस्ट्री कार्य की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के लिए फार्मर रजिस्ट्री का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। समीक्षा के दौरान यह बताया गया कि कैमूर जिले में अब तक कुल 34078 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की जा चुकी है। शेष किसानों के पंजीकरण के लिए 31 जनवरी से 6 फरवरी तक पुन: विशेष फार्मर रजिस्ट्री शिविरों का आयोजन जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में किया जाएगा। डीएम ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री में कैमूर का राज्य में सातवीं रैंक है। इसक...