कौशाम्बी, फरवरी 1 -- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने डायट मैदान में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उन्नयन योजना के लाभार्थियों राजकुमार कैथवास को 11 लाख, पवन कुमार साहू को 10 लाख एवं नीलम तिवारी को सात लाख ऋण का डमी चेक प्रदान किया। इसी प्रकार उन्होंने सीएम युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियों को पांच लाख ऋण का डमी चेक तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 171 स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विंग फंड के लिए 51.30 लाख की सहायता राशि का डमी चेक, 221 स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश निधि के लिए 3.31 करोड़ की सहायता राशि का डमी चेक व 2306 स्वयं सहायता समूहों को कैश क्रेडिट लिंकेज के लिए 34.59 करोड़ की सहायता राशि का डमी चेक प्रदान किया। मत्स्य विभाग के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र/प्रमाण पत्र प्रदान किया। ...