नवादा, मई 7 -- पकरीबरावां प्रखण्ड मुख्यालय स्थित डाकबंगला में बुधवार को वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनीता ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं।

जनता दरबार में शामिल लोग जनता दरबार में विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। समाजसेवी विश्वनाथ यादव ने विधायक को एवं पूर्व मुखिया शकील अहमद ने पूर्व विधायक प्रदीप कुमार महतो को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। जनता दरबार में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय कुमार, अंचलाधिकारी निशांत कुमार, जीविका की बीपीएम पूनम प्रजापति, बिजली विभाग के कनीय अभियंता अनिल कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के साथ ही अन्य कई विभाग के पदाधिकारी शामिल हुए।

विधायक के निर्देश विधायक ने कहा कि सभी विभागों में कार्य अपडेटेड हो। कोई काम लंबित नहीं हो। निर्धारित समय सीमा के अंदर लोगों का कार्य पूर्ण ...