फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 16 -- कायमगंज, संवाददाता। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर नारी शक्ति वंदन के तहत नारी प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मेधावी कर्मठ एवं नियमित शिक्षा के प्रति जागरूक रहने वाली परिषदीय विद्यालयों की बालिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश पाल एवं साहसी बालिका टीम की सदस्य शिल्पी मिश्रा, खुशबू मिश्रा, जिज्ञासा, एवं संजना द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना के द्वारा किया गया। एआरपी अनुराग पाठक द्वारा वर्तमान समय में नारी सशक्तिकरण के प्रति शासन द्वारा चलाईं जा रही योजनाएं को विस्तार पूर्वक बताया गया। महिला पुलिस कर्मी रेनू एवं हेमा द्वारा बालिकाओं के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए शिक्षा के महत्व को बताया। कार्यक्रम में डॉक्टर सुनीत सिद्धार्थ,अश्विनी चतुर्वेदी, मुकेश ...