बेगुसराय, अप्रैल 30 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। शहर की सफाई और जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से गुरुवार को मुख्य पार्षद पिंकी देवी व नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर शहर भ्रमण कर पूर्व में दिए गए निर्देशों की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को लंबित कार्यों को हर हाल में जल्द पूरा करने का सख्त निर्देश दिया गया। सुबह करीब साढ़े सात बजे फलमंडी के समीप से भ्रमण कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
जलजमाव की समस्या निरीक्षण के दौरान फलमंडी क्षेत्र में जलजमाव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही सड़क एवं नाला निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने पर जोर दिया गया। मुख्य पार्षद पिंकी देवी ने मेन रोड पर चल रहे नाला निर्माण कार्य के कारण आम लोगों को हो रही परेशानी पर चिंता जताई। संवेदक को क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.