पटना, फरवरी 16 -- फतुहा प्रखंडी की सबलपुर पंचायत के वार्ड-9 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के क्रियान्वन में पूर्व जनप्रतिनिधियों द्वारा बड़ी वित्तीय गड़बड़ी को देखते हुए सदर बीडीओ के आदेश पर सबलपुर के मुखिया मंसूर आलम ने रविवार को नदी थाने में लिखित शिकायत की है। मुखिया ने बताया कि वित्तीय वर्ष 16-21 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत वार्ड-9 में एक करोड़ से अधिक राशि की 26 योजनाओं का चयन किया गया था। जिसमें से करीब 9 योजनाओं पर ही काम हुआ और अग्रिम राशि की निकासी भी कर ली गई। स्थानीय निवासी नरेशचंद्र ने बताया कि इस वित्तीय गड़बड़ी की जानकारी तब मिली जब सदर बीडीओ ने पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ गत 29 जनवरी को इस संदर्भ में समीक्षात्मक बैठक की। इसके बाद सदर बीडीओ ने इस सम्बंध में मुखिया मंसूर आलम को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्दे...