योजनाओं के क्रियान्वयन में कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी:मंत्री योगेंद्र
बोकारो, मई 18 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। योजनाओं के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी क्रियान्वयन पर लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। उक्त बातें राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद व मद्द निषेद मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सोमवार को कही। उन्होंने जोर देते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि राज्य के प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। मंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन केवल सरकारी योजनाएं नहीं हैं, बल्कि ग्रामीण जीवन स्तर में व्यापक परिवर्तन एवं समग्र विकास के प्रभावी माध्यम हैं। इन योजनाओं के सफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.